Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जहरीला पदार्थ पीकर उठाया आत्मघाती कदम,युवक ICU में भर्ती,सुसाइड नोट भी बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कोरबा । जिले में 18 नवंबर की देर रात एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की। घर में तबीयत बिगड़ने पर जब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो इस बात का पता चला। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसमें लिखा है कि मैंने बहुत गलत काम किए हैं, भगवान मुझे कभी माफ नहीं करेगा। युवक की हालत गंभीर है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलिहाभांटा निवासी आकाश 20 वर्ष पढ़ाई छोड़ने के बाद पिता के साथ खेती किसानी करता है। वह रात करीब 9 बजे घर से बाहर गया था। इसके बाद लौटा तो अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे बुलाने गए। देखा तो वह बिस्तर पर पड़ा तड़प रहा था। परिजनों ने उसे उठाया तो उल्टियां होने लगी। इस पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।उ से ICU में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी गई। आशंका है कि किसी लड़की के चक्कर में आकाश ने जान देने का प्रयास किया है। पुलिस जांच कर रही है।

आकाश की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि मेरे लिए ये जिंदगी तकलीफ देह हो गई है। लिहाजा यह जिंदगी नहीं चाहिए। मैंने अपनी जिंदगी में बहुत गलत काम किए हैं। जिसके लिए उसे भगवान भी माफ नहीं करेगा। यही वजह है कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। आकाश ने इस आत्मघाती कदम के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है और किसी को भी कुछ नहीं बालेने की विनती की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor