The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

राजधानी में चोरों का आतंक:फिर एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के गहने कर लिये चोरी

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।राजधानी रायपुर के डीडीनगर इलाके में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने,चांदी के गहने चोरी कर लिये। मामले की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सत्यम विहार कालोनी रायपुरा थाना डीडी नगर रायपुर निवासी राजेस्वरी द्विवेदी 36 वर्ष पति कपिल नारायण द्विवेदी 16 जुलाई को अपने मकान में ताला लगाकर जेठानी के घर गई थी।दूसरे दिन रविवार को पड़ोसी महिला ने फोन पर उसे जानकारी दी की उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद वह घर पहुंची तब देखा की सामने मेन गेट के दरवाजे का कुंदा उखड़ा हुआ था कमरे में रखे अलमारी व लाकर खुला था,सारा समान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखा सोने का रानी हार, सोने का गुलबंध,सोने का मंगलसुत्र,सोने का तीन जोड़ी कान की बाली, सोने का बच्चो का लाकेट 4 नग, सोने की अंगुठी 2 नग, सोने का 1 नग नथ व 1 नग बिंदिया , सोने की चैन 1 नग, नोज पिन 6 नग, बच्चे की कान के सोनी की बाली 1 जोड़ी व 3 जोड़ी चांदी का पायल , 1 नग चांदी का करधन , बच्चे का चांदी का 2 नग कटोरी, गाय की मुर्ति चांदी की 2 नग, गणेश व कुबेरे की मुर्ति 1 नग, चांदी का सिक्का 3 नग, चांदी का चम्मच 1 नग, बिछिया 3 जोड़ी पायल किसी ने चोरी कर लिया था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *