The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री से न्यूक्लियर साइंस इंजीनियरिंग के लिए चयनित छात्र काजिम ने की मुलाकात

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के साथ पेंसिल्वेनिया, स्टेट यूनिवर्सिटी, पेंसिल्वेनिया (यूएसए) में न्यूक्लियर साइंस इंजीनियरिंग के लिए चयनित बिलासपुर विद्यार्थी सैयद काजिम हसन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सैयद काजिम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि सैयद काजिम का चयन प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से हुआ है। देश से कुल 3 छात्रों का चयन हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से एक मात्र सैयद काजिम हसन चयनित हुए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor