The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज,स्टेडियम में फैंस की एंट्री शुरू

Spread the love

THEPOPATLAL रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम दूसरे टी-20 मैच में जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए आज का मुकाबला करो या मरो से बिल्कुल भी कम नहीं होगा। जयपुर में खेले गए पहले टी-20 मैच को भारत ने आखिरी ओवर में दो गेंद पहले 5 विकेट से जीतकर अपने नाम किया था।

स्टेडियम पहुंचे फैंस
क्रिकेट का फीवर रांचीवासियों के सिर पर भी चढ़ कर बोल रहा है। सुबह से ही लोग स्टेडियम और होटल के बाहर अपने चहेते क्रिकेटर्स की एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं। स्टेडियम में फैंस की एंट्री शुरू हो गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *