The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पूर्व मंत्री के खिलाफ अपशब्द कहने वाले पर हो कडी कार्यवाही, नही तो भाजयुमो करेगा अंदोलन-विजय मोटवानी

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर के खिलाफ अनर्गल तथा अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले संजय चंद्राकर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी ने किया है उन्होंने ने आगे कहा है कि सार्वजनिक जीवन में गलत बयान बाजी कर झूठी वाहवाही बटोरने के लिए कुछ लोग ऐसे कृत्य को अंजाम देते हैं भाजपा युवा मोर्चा उक्त गैर जिम्मेदारना व्यवहार को मुंहतोड़ जवाब देना जानती हैं। इसके साथ ही विजय मोटवानी ने पुलिस अधीक्षक से उक्त मामले में अविलंब कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है नहीं तो मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे उक्त घटना की निंदा करते हूवे त्वरित कार्यवाही की मांग महामंत्रीगण चेतन साहू, अविनाश दुबे, उपाध्यक्ष राजेश साहू ,कैलाश सोनकर, शुभम यादव, मंत्री सत्यम चंद्राकर ,पुष्कर यादव, प्रदीप निषाद ,सत्य प्रकाश सिन्हा ,देवेश अग्रवाल ,अनुराग चंद्राकर, गोविंदा ढिल्लों, द्वारा भी किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *