The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार, 16 हजार से अधिक कर्मियों को मिलेगा लाभ

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बिजलीकर्मियों के मंहगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की।साथ ही उच्च कार्यदक्षता को प्रोत्साहित करने के लिये 9000 रुपये बोनस/अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारियों को इस घोषणा का लाभ मिलेगा।छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में विद्युत विकास के लिये उठाए गए कदमों के लिये माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया। पॉवर कंपनी में चार हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, साढ़े तीन हजार से अधिक पदोन्नति के लिये उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। फेडरेशन ने अनुकंपा नियुक्ति व भूविस्थापितों को नौकरी देने के लिये भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री ने बिजलीकर्मियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में वृद्धि करने की घोषणा की।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने बताया कि पहले बिजलीकर्मियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था, वह अब तीन प्रतिशत बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। इसकी गणना 1 जुलाई 2021 से की जाएगी। पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। बोनस की पात्रता रखने वाले कर्मचारियों को बोनस तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप को कार्यदक्षता बनाए रखने अनुग्रह राशि मिलेगी। इससे लगभग 15.8 करोड़ रूपए का वित्तीय भार आएगा।बोनस/अनुग्रह राशि की गणना लेखा वर्ष 2020-21 की वास्तविक वेतन परिलब्धियों के अनुपातिक रूप से की जायेगी। भुगतान हेतु न्यूनतम सेवा की गणना बोनस अधिनियम 1965 के संगत प्रावधानों के अनुरूप होगी।बोनस/अनुग्रह राशि संबंधी आदेश जारी होने पर पॉवर कंपनीज के

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor