The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा ने प्रदेश के अलग-अलग स्थानों को किया बंद,मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Spread the love

THEPOPATLAL पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा ने हल्ला बोल दिया है। पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन जारी है। कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड को जोड़ने वाले हाईवे पर जाम लगा दिया है। जांजगीर में जहां बीआईटी चौक पर एनएच- 49 बंद कर रखा है, वहीं कवर्धा में जबलपुर रूट बंद है। बिलासपुर में नेहरू चौक पर रास्ता ब्लॉक किया गया है। मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया है। कहा है कि अगर राज्य उस पर वैट कम कर दे तो दाम अपने आप कम हो जाएंगे। नेताओं ने सीमेंट के भी दाम कम करने की मांग रखी है। बिलासपुर में नेहरू चौक का रास्ता ब्लॉक कर दिया गया है। इस दौरान सांसद सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि राज्य तानाशाही रवैया छोड़े।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor