The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धारदार हथियार लेकर घूमने आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

रायपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा चाकूबाजी व अन्य घटनाओं पर लगातार नियंत्रण करने के उद्देश्य से चाकूबाजों/धारदार हथियार रखकर घुमने वालों की पतासाजी कर लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। इसी क्रम में 19 नवंबर को थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 586/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी सूरज कुमार दुर्गा पिता तापकेश्वर प्रसाद, थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 587/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी अंकित बाग पिता स्व0 आशाराम बाग एवं थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 518/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी प्रकाश सोनी पिता नवीन सोनी को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चाकू जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor