The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

दमदार अंदाज में आज से KGF-2 रिलीज

Spread the love

THEPOPATLAL कन्नड़ डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म KGF-2 आज रिलीज हो रही है। सुपरस्टार यश की ये फिल्म कर्नाटक के कोलार में स्थित सोने की खदानों पर बेस्ड है। आपने KGF का पहला पार्ट भले देखा हो, लेकिन कोलार के खदानों की असली कहानी शायद ही जानते होंगे।
कर्नाटक के दक्षिण-पूर्व इलाके में कोलार जिला स्थित है। जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर रोबर्ट्सनपेट एक तहसील है। यहीं पर सोने की खदान है। कोलार बेंगलुरु से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। कोलार गोल्ड फील्ड दुनिया की दूसरी सबसे गहरी सोने की खदान है, पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की पोनेंग गोल्ड माइंस है। जो दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *