Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

कृति सनोन और राजकुमार राव की मूवी का ट्रेलर आज हो रहा है रिलीज़, कृति सनोन ने किया सोशल मीडिया पर ऐलान

Spread the love

THEPOPATLAL बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और कृति सेनन की आगामी फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का पहला टीज़र आउट हो गया है और यह फिल्म ‘फैमिलीवाली’ दिवाली टैगलाइन पर काम कर रही है। कृति ने बीते दिन इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया माइक्रोब्लॉगिंग अकाउंट, कू के माध्यम से दी है। फिल्म में परेश रावल, रत्ना पाठक शाह और अपारशक्ति खुराना भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म इसी महीने की 29 तारीख को रिलीज़ होने वाली है, जिसमें फैमिली वाला तड़का लगाया गया है। इससे पहले ही मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। एक के बाद एक ‘हम दो हमारे दो’ के पोस्टर्स रिलीज़ करने के बाद, अब मेकर्स हमारे लिए फिल्म का बेहद दिलचस्प ट्रेलर लेकर आए हैं, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

टीज़र में घबराए हुए राजकुमार राव, कृति सेनन के आने का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं, और कुछ ही सेकंड के भीतर, कृति फ्रेम में एंटर करती नज़र आ रही हैं। इसके बाद वे राजकुमार से कहती हैं कि उन्हें इस मुद्दे को सुलझा लेना चाहिए। प्रोमो में परेश रावल के वॉइसओवर का उपयोग किया गया है, जिसमें वे कहते हैं कि युवा जोड़ा माता-पिता को गोद लेने का इच्छुक है। टीज़र में परेश रावल के साथ-साथ रत्ना पाठक शाह की भी झलक भी देखी जा सकती है, जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि यह फिल्म बेहद मजेदार होने वाली है।

राजकुमार राव और कृति सेनन इससे पहले दिनेश विजन की डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म राब्ता में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, उस फ़िल्म में राजकुमार ने कैमियो किया था। अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित बरेली की बर्फी में राजकुमार और कृति के साथ आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिका में नज़र आये थे।

कहाँ देख सकते है आप इस फिल्म
इस साल कृति सेनन की यह दूसरी डायरेक्ट-टू-ओटीटी रिलीज़ है। इससे पहले मिमी नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है, जिसमें पंकज त्रिपाठी ने उनके साथ मुख्य भूमिका निभायी थी। यह फ़िल्म काफ़ी पसंद की गयी और कृति को इस फ़िल्म के लिए सराहा गया था। मिमी के साथ उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू भी किया। वहीं, राजकुमार राव की भी 2021 में दूसरी ओटीटी रिलीज़ है। इससे पहले नेटफ्लिक्स ओरिजिनल द व्हाइट टाइगर में राजकुमार प्रियंका चोपड़ा के अपोज़िट नज़र आये थे। सिनेमाघर खुलने के एलान के बाद हम दो हमारे दो पहली चर्चित स्टार कास्ट वाली फ़िल्म होगी, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor