The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क हादसा : भीषण सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल

Spread the love

जशपुर । जिले के नारायणपुर थाना इलाके में जोकबहला चौक के पास 2 बाईक सवारो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में एक बाईक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है, जबकि दूसरे बाईक सवार को गंभीर हालत में ईलाज के लिए कुनकुरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। इस दुर्घटना में 2 स्कूली बच्चों को भी गंभीर चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाने की पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। मृतक का नाम अतुल एक्का उम्र तकरीबन 29 वर्ष बतायी जा रही है जो घन्टु टोली का रहने वाला है जबकि दूसरे का नाम नजरियूस कुरकुंगा बताया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *