The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार किया है। इसके साथ आरोपी के पास से 1100 रुपए नगद और एक मोबाइल भी जब्त किया गया है। चकरभाठा के रहने वाले लोकेश पाल द्वारा ब्राउन शुगर बेचने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिस पर पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से तीन नग सफेद कागज के पैकेट में ब्राउन शुगर जब्त किया गया। तकरीबन 10 ग्राम जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 50,000 रुपए आंकी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor