The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बस स्टैण्ड में गांजा तस्करी करते दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैण्ड के पास 8 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक थाना टिकरापारा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैण्ड पास दो व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए दोनों व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनसे बातचीत करने पर वे भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 08 किलो गांजा कीमती लगभग 64,000/- रूपये जप्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 243/22 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी

  1. योगेश लोधी उर्फ निलेश पिता कालू राम उर्फ कुलु उम्र 20 साल निवासी ग्राम बगासपुर थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर (म.प्र.)।
  2. दुर्गेश ठाकुर पिता गुड्डा ठाकुर उम्र 18 साल साकिन ग्राम कटोरी थाना चरगुवा जिला जबलपुर (म.प्र.)।.

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor