The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शराब दुकान में जवान ने की फायरिंग, गिरफ्तार

Spread the love

अंबिकापुर/रायपुर । गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित शासकीय शराब दुकान के पास देर रात आर्मी के जवान ने फायरिंग की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी जवान के पास से राईफल व जिंदा कारतूस जब्त किया है। एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि गंगापुर शराब दुकान के पास चार पहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति राइफल से फायरिंग कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और आरोपी विकास कुमार यादव 36 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। विकास 20 कुमाऊं रेजीमेंट अल्फा कंपनी में लांस हवलदार के पद पर देहरादून कैंट में पदस्थ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *