The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव जारी

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव जारी है। राज्य में 9 मार्च तक 91.81 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक केन्द्रीय पूल में 27.71 लाख मीट्रिक टन चावल जमा कराया जा चुका है। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 15.12 लाख मीट्रिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 12.59 लाख मीट्रिक टन चावल शामिल है। खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 91.81 लाख मीट्रिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि 71 लाख 71 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *