The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रक ने दो किसानों को मारी टक्कर,एक की मौत,एक घायल

Spread the love

THEPOPATLAL सोनीपत के गोहाना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने गोहाना-रोहतक रोड पर 2 किसानों को सीधी टक्कर मार दी, जिसमें एक किसान की मौत हो गई। ट्रक मृतक किसान बलजीत को 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया। इस टक्कर में दूसरा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक किसान दलजीत पंजाब राज्य का रहने वाला है। वह टिकरी बॉर्डर आंदोलन पर शामिल होने के लिए कल देर रात आया था। बताया जा रहा है कि म्हारा गांव के पास पहुंचने पर उनका जत्था चाय पीने के लिए मन्नत ढाबे पर रूका, इसी दौरान ट्रक ने उसको अचानक से टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक रोहतक की तरफ जाने लगा तो पीछा करते हुए किसानों ने उसको पकड़ लिया। गुस्साए किसानों ने देर शाम को गोहाना के रोहतक हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा कर जाम खुलवाया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *