The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्वर्ण बिन्दु प्राशन बच्चों के लिये अमृतुल्य वरदान -डॉ. नागेन्द्र शर्मा

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा । बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए “बच्चे रहे स्वस्थ” योजनान्तर्गत पतंजलि चिकित्सालय निहारिका में 25 नवंबर 2021 गुरुवार को अति शुभ गुरु पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार संस्कार कराया गया। जिसमें बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया गया। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय मे विस्तार से बताते हुए  उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया। स्वर्ण प्राशन के बारे में बताते हुए संस्थान के चिकित्सक वैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने कहा कि स्वर्ण प्राशन शुद्ध स्वर्ण भस्म के साथ शहद, गोघृत, ब्राह्मी , वचा, गिलोय, अश्वगंधा, शंखपुष्पी आदि से बनी हुई दिव्य औषधि है। जो बच्चो को विलक्षण प्रतिभाशाली बनाने के लिये अमृततुल्य वरदान है। जिसे पुष्य नक्षत्र में  देने से बच्चो की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ साथ उनकी स्मरण शक्ति तीव्र होकर उनकी रचनात्मक एवम क्रियात्मक विकृतियां दूर होती हैं।इस अवसर पर डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा के नेत्रनन्दन साहू, अश्विनी बुनकर, चक्रपाणि पांडे, कमल धारिया, तोरेंद्र सिंह, सिद्धराम साहनी, राकेश इस्पात, रोशन कुंजल एवं श्री औषधालय कि संचालिका प्रतिभा शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *