The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली में शामिल होने निकले किसानों की ट्रैक्टर पलटी,तीन लोग घायल

Spread the love

गरियाबंद। रैली में शामिल होने के लिए मैनपुर से ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान रायपुर आ रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर पलट गया, जिससे तीन किसान घायल हो गए। मैनपुर से 80 से अधिक ट्रैक्टर रायपुर की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। किसान रैली में जा रहा एक ट्रैक्टर गरियाबंद से कुछ दूर कोडोहर्दि के पास पलट गया। यह हादसा साइड देते समय हुआ। वहीं एक किसान गंभीर रुप से घायल हो गया है। दो हजार से अधिक किसान रायपुर में ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घायल होने वाले किसानों में सन्तु मरकाम, जयचंद मरकाम और चरण कुंजाम शामिल है। इन्हें जिला हॉस्पिटल गरियाबंद में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 80 ट्रैक्टर रायपुर के लिए निकले थे। रास्ते में गरियाबंद के पास यह घटना हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor