The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

डायल 112 के ड्राइवर की लाश मिलने से फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

अंबिकापुर । अंबिकापुर शहर के मणिपुर चौकी क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। मृतक की पहचान डायल 112 के ड्राइवर सोनू लाल यादव पिता कुंज बिहारी यादव के रूप में की गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया युवक की हत्या की संभावना जताई है। दरअसल, मणिपुर चौकी में 26 नवंबर की सुबह सूचना प्राप्त हुई, की ग्राम सुंदरपुर में जाने वाले रास्ते पर एक युवक की लाश पड़ी हुई है। उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला सीएसपी पुष्कर शर्मा, चौकी प्रभारी एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंच चुके हैं। लाश को देखने पर इसकी पहचान सोनू लाल यादव पिता कुंज बिहारी यादव के रूप में हुई है, जो डायल 112 का वाहन चालक था। और कल ड्यूटी पर नहीं था। मृतक के शरीर को देखने पर किसी घान नुमा हथियार से मारकर हत्या किया जाना प्रतीत होता है। मामले में पूछताछ जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor