The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

कांग्रेस को अर्बन नक्सली बताने पर डहरिया ने किया पलटवार मोदी क्या बोलते खुद नहीं समझ पाते

Spread the love

रायपुर। पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी नेताओं के स्ट्राइक रेट पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 5 राज्यों के चुनाव में असम और पुडुचेरी तो पहले से ही बीजेपी के पास था। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार हुई है, कांग्रेस की नहीं, तमिलनाडु में बीजेपी की हार हुई है। विजय थलपति कांग्रेस के साथ सरकार बनाना चाह रहे हैं। वहीं केरल में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है।
बीजेपी के जहां-जहां भूपेश के पैर पड़े वहां कांग्रेस का बंटाधार वाली पोस्ट पर शिव डहरिया ने कहा, लेफ्ट का पूरे देश में सफाया हो गया। बीजेपी आने वाले चुनाव में एक दो सीटों के लिए भी तरसेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को अर्बन नक्सली बताया, डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी उनका समर्थन किया। इस मामले में डहरिया ने कहा, बीजेपी और नरेंद्र मोदी क्या बोलते हैं खुद नहीं समझ पाते हैं। बीजेपी का आने वाला समय अच्छा नहीं है।
पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस को श्राप देते हुए कहा कि कांग्रेस ने 14 अगस्त की रात को भारत का बंटवारा किया। वे श्राप देते हैं कि भारत कांग्रेस मुक्त हो जाए। इस पर शिव डहरिया ने कहा, इसमें कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। नरेंद्र मोदी और शाह भी पहले से बोलते आए हैं, लेकिन कांग्रेस मुक्त भारत बना नहीं पाए। पुरंदर मिश्रा पहले कांग्रेस में ही थे। इनके विचार बदलते रहते हैं, वो कहीं और भी जा सकते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *