Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अंको के आधार पर सट्टा नामक जुआ खिलाते 4 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

धमतरी। अंको के आधार पर सट्टा नामक जुआ खिलाते 4 सटोरियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है जिनके पास से नगदी रकम 12375 रुपए, 4 नग मोबाइल एवं हजारों रुपए की सट्टा पट्टी बरामद किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर सूचना पर साइबर क्राइम,धमतरी एवं मगरलोड पुलिस ने संयुक्त रूप से चाहत ढ़ाबा ,पेट्रोल पंप के पास मगरलोड में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। जिस पर रुपए पैसों का हार जीत का दांव लगाकर अंकों के आधार पर सट्टा नामक जुआ खेलाते हुए आरोपी राम सोनवानी पिता धनीराम सोनवानी उम्र 30 वर्ष साकिन मथुरा नगर थाना मगरलोड एवं राम आसरा साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 43 वर्ष साकिन बेलाडोना थाना मगरलोड को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से हजारों रुपए की सट्टा पट्टी, 3 नग मोबाइल एवं नकदी रकम 5875 रुपए जुमला कीमती 12375 रुपए बरामद किया गया। मगरलोड पुलिस की अन्य टीम ने आरोपी लक्ष्मी नारायण मारकंडे पिता रामचरण मारकंडे उम्र 30 वर्ष साकिन लीलर थाना अर्जुनी एवं शंतानु सिन्हा पिता महेश सिन्हा उम्र 36 वर्ष साकिन मथुरा नगर थाना मगरलोड को अंकों के आधार पर सट्टा नामक जुआ खेलाते हुए रंगे हाथ पकड़ कर उनके कब्जे से नगदी रकम 6500 रुपए ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल कीमती 5000 रुपए जुमला कीमती 11500 रुपए व हजारों रुपए की सट्टा पट्टी बरामद किया गया।आरोपियों के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 4क जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है तथा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor