The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संविधान दिवस के अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प दिलाया

Spread the love

रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज सवेरे 11 बजे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। गृह मंत्री साहू ने अपने निवास कार्यालय में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विशेष सहायक कैलाश वर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी दिव्या वैष्णव, निज सहायक डी के साहू सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *