Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बीजापुर मुठभेड़ में नक्सलियों ने विस्फोटक और जरूरी सामान छोड़कर भागे,जवानों ने सामानों का किया निरीक्षण

Spread the love

बीजापुर। बीजापुर में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत 26 नवंबर को डीआरजी, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ 170 कंपनी के जवान गश्त पर निकले थे। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर फोर्स सोमनपल्ली, गौरारम, बंदेपारा की ओर निकली थी। 26 नवंबर को सुबह 9:30 बजे गौरारम एवं बंदेपारा के बीच जंगलों में फोर्स को देखकर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पहले से सतर्क जवानों ने पेड़ की आड़ लेकर नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की। भारी संख्या में जवानों को देख और अपने को कमजोर देख नक्सली जंगल में भाग गए। काफी देर तक जवानों ने नक्सलियों का इंतजार किया कि कही दोबारा से दूसरे स्थान से फायरिंग ने शुरू कर दे। सतर्क जवानों ने विस्फोटक और जरूरी सामान छोड़कर भागे नक्सलियों के सामानों का निरीक्षण किया। किसी हमले की आशंका में फोर्स सतर्क रही। काफी देर बाद नक्सलियों की ओर से कोई विरोध नहीं हुआ तो फोर्स ने उस स्थान से विस्फोटकों और नक्सलियों के जरूरी सामानों को बरामद कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor