Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कलेक्टर का बड़ा बयान जो किसान वैक्सीनेट होंगे उन्हें धान खरीदी में प्राथमिकता दी जाएगी

Spread the love

मुंगेली । मुंगेली जिला प्रशासन ने किसानों को ऑफर दिया है। की जो किसान वैक्सीनेट होंगे, यानी टीके लगवा चुके होंगे, उन्हें धान खरीदी में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश में एक दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। इससे पहले सरकार ने पैरा दान योजना भी शुरू की है। वहीं कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ाने की जिम्मेदारी भी प्रशासन के पास है। ऐसे में धान खरीदी के साथ बाकी दोनों में तेजी लाने के लिए मुंगेली जिला प्रशासन ने 27 नवंबर को टीकाकरण महाअभियान शुरू होने जा रहा है। कलेक्टर अजीत बसंत ने कहा है कि छोटे और सीमांत किसानों को तो धान खरीदी में प्राथमिकता मिलेगी ही, लेकिन बाकी किसान भी योजना का फायदा ले सकते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor