The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

थाना गातापार के ग्राम भरतपुर बांध के पास से 5 किलों का आईईडी बरामद

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । खुफिया विभाग से पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह को जानकारी मिली कि थाना गातापार अन्तर्गत ग्राम भरतपुर बांध के पास नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को सर्चिंग के दौरान नुकसान पहुचाये जाने हेतु प्रेशर कुकर आईईडी लगाये गये है । उक्त सूचना की तस्दीक हेतु दिनांक 16 फरवरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान राजनांदगांव आकाश मरकाम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा, उप निरी. ओमकारधर दीवान एवं उप निरी. जितेन्द्र डहरिया थाना प्रभारी गातापार के नेतृत्व में डीआरजी टीम एवं जिला बीडीएस टीम को भरतपुर की ओर रवाना किया गया । सर्चिंग पार्टी द्वारा सर्चिंग करते हुये भरतपुर में बताये गये स्थान को बीडीएस टीम द्वारा सर्चिंग किया गया जहॉ 05 किलों का कुकर आईईडी बरामद किया गया जिसे सुरक्षा एवं सावधानी पूर्वक निकाला गया।
उपरोक्त अभियान में जिला पुलिस बल, डीआरजी, बीडीएस टीम राज. एवं सीएएफ कैम्प कौरूवा के अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *