The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में सविधान दिवस पर दिलाई शपथ

Spread the love

रायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 26 नवम्बर 2025 को गरिमामय वातावरण में गुरुकुल महिला महाविद्यालय में सविधान दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में भारतीय सविधान के महत्व, मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता , डॉ. राजेश अग्रवाल एवं डॉ अदिति जोशी ढ्ढक्त्रष्ट की हेड उपस्थित रहे। प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में भारतीय सविधान की विशेषताओं, लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के भाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सविधान केवल कानूनों का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का आधार है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित जनों द्वारा सामूहिक रूप से भारतीय सविधान की प्रस्तावना का शपथ लिया गया। इसके बाद हृस्स् स्वयंसेवकों ने सविधान के इतिहास, निर्माण प्रक्रिया, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की भूमिका, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर आधारित प्रस्तुति दी। छात्राओं ने भी विचार-प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सहभागिता दी। अंत में अतिथियों द्वारा छात्राओं को सविधान के मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा समाज में जागरूक नागरिक के रूप में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor