The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रेत खनन में खूनी खेल, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा: सीएम

Spread the love

रायपुर। रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार और उनके करीबी वीरू सिंह गहरवार की हत्या के मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस मामले में आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से सूरजपुर दौरे के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए इस सनसनीखेज घटना पर प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि वह सूरजपुर दौरे पर जा रहे हैं, जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *