The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने बच्चो सहित जान दी

Spread the love

जांजगीर-चांपा। एक ही परिवार के तीन लोगों के आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। दो बच्चों के साथ पिता ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक रमेश कुमार पटेल और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद था। एक सप्ताह पहले वह मायके चली गई थी। यह मामला नैला चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक रमेश कुमार पटेल आज सुबह 8 बजे कटनाई गांव में धान कुटवाने के लिए आया था। उसे 11:30 बजे उसके बेटे और दोनों नाती घर में मृत पड़े होने की सूचना मिली। तत्काल वह अपने बेटे के घर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर तीनों के शव को बरामद किया गया। मृतकों की पहचान रमेश कुमार पटेल 35, आदर्श पटेल 3 और अभिनव पटेल 2 के रूप में की गई। दोनों बच्चों के बाद खुद भी जहर सेवन कर लिया। घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक रमेश कुमार पटेल का लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। मंगलवार को रमेश कुमार पटेल अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था। इस दौरान पत्नी ने वापस से मना कर दिया, जिसके बाद रमेश अकेला घर लौट आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *