The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रधानमंत्री आवास का एलाटमेंट रद्द करना मोदी सरकार का छत्तीसगढ़ विरोधी चरित्र : शुक्ला

Spread the love

रायपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना घर का एलॉटमेंट निरस्त करने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर गरीब जनता विरोधी नीति करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार में केंद्रीय योजनाएं सफेद हाथी की तरह है। केंद्र ढेर सारी योजनाएं तो बनाती है लेकिन उस योजना को धरातल पर सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राज्य सरकारों से फंड मांगा जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना जो पहले इंदिरा आवास योजना थी जिस पर केंद्र सरकार राज्यो को 78 प्रतिशत की राशि देती थी उस योजना का नाम बदला गया साथ ही केंद्र सरकार योजना की राशि आबंटन में भी कटौती कर दी। उस योजना में मोदी की सरकार मात्र 60 प्रतिशत राशि खर्च कर रही है और आवंटन के बावजूद योजना के केंद्रीय अंश को देने में आनाकानी लेटलतीफी कर रही है अनेक नियम कायदे जोड़कर योजना को मूर्त रूप देने में बाधा उत्पन्न कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor