The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नकाबपोश लड़कों ने स्कूल में मचाया उतपात,छात्र-छात्राओं आई चोटें,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दुर्ग । दुर्ग के एक शासकीय अंग्रेजी स्कूल में 20-25 की संख्या में नकाबपोश लड़कों ने स्कूल में जाते ही गाली गलौज शुरू कर दी। क्लास रूम में घुसकर पढ़ाई कर रहे बच्चों को मार-मारकर बाहर खदेड़ने लगे। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं चोटें आई हैं। घटना के बाद स्कूल का माहौल तनावपूर्ण है। स्कूल प्रबंधन ने स्मृति नगर चौकी जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार झगड़ा आत्मानंद इंग्लिश मीडियम और हिंदी मीडियम स्कूल के 11वीं क्लास के बच्चों के बीच शुरू हुआ है। 17 नवंबर को इनके बीच काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुरुवार दोपहर स्कूल के दो लड़के सुपेला फरीद नगर से 20-25 गुंडे किस्म के लड़कों को लेकर स्कूल पहुंचा था। यहां उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। इस घटना में दो लड़कों का सिर फूट गया है। दो लड़कों के हाथ में फ्रैक्चर है। उनका इलाज किया जा रहा है। प्रिंसिपल ने शिकायत की थी कि कुछ बाहरी असामाजिक तत्वों ने स्कूल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ वीडियो मिले हैं। उनके आधार पर और लोगों से पूछताछ करके असामाजिक तत्वों का पता लगाया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *