The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रधानमंत्री सम्मान निधि का पैसा दिलाने के नाम पर ठगी,मामला दर्ज

Spread the love

जांजगीर । जिले में प्रधानमंत्री सम्मान निधि का पैसा दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने लोगों को ये कहकर झांसे में लिया था कि वे उन्हें आसानी से पैसे दिलवा देंगे। बस डॉक्यूमेंट और एटीएम कार्ड जमा कर दो। इसके बाद जब खाते में पैसे आ गए तो वे पैसे लेकर ही फरार हो गए हैं। इस मामले की शिकायत करीब 50 ग्रामीणों ने पामगढ़ थाने में की है।पामगढ़ वार्ड-01 के ग्रामीणों ने बताया है कि 3 महीने पहले फिनो पेमेंट बैंक में उनका खाता खोला गया था। उनका कहना है कि पामगढ़ निवासी हेमंत कुर्रे उनके पास अपने चार साथियों के साथ आया और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिलेगा, यह कह कर हमसे खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड मोबाइल नंबर ले गया। हेमंत ने उनसे ये भी कहा कि हम लोग पढ़े लिखे हैं, पैसा आसानी से दिलवा देंगे। आप लोग चिंता मत करिएगा। ये सुनकर ग्रामीण उसके झांसे में आ गए थे और उन्होंने अपने दस्तावेज आरोपी को दिए थे। खाता खुलने के बाद आरोपियों ने ग्रामीणों का एटीएम कार्ड भी अपने पास रखा था।1 जनवरी को उन्हें मैसेज आया कि उनके खाते में 6 हजार रुपए आ गए हैं। लेकिन उनका एटीएम उनके पास नहीं था। इस वजह से उन्होंने हेमंत से संपर्क किया। मगर उसका कुछ पता ही नहीं चल रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor