The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बाइक सवार लूटेरो ने मेडिकल संचालक से मोबाइल, लैपटॉप और नकद 15 हजार रूपए लूट कर फरार,मामला दर्ज

Spread the love

रायगढ़ । जिले में बाइक सवार लूटेरो ने मेडिकल संचालक को रास्ते में रोककर पहले उसके साथ मारपीट की, फिर लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। लुटेरों ने मेडिकल संचालक से मोबाइल, लैपटॉप और नकद 15 हजार रूपए लूट लिया। मामला जूटमिल चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक खोखरा निवासी वेदप्रकाश महंत 31 वर्ष 25 नवंबर की रात को अटल चौक से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। वेदप्रकाश जैसे ही जोगीतराई जाने वाले रास्ते में हनुमान मंदिर के पास पहुंचा था। तभी स्कूटी सवार 3 लोग वहां पहुंच गई। तीनों ने मिलकर वेदप्रकाश को रोक लिया, उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मोबाइल, नकद और उसके पास रखे लैपटॉप को छीना और फरार हो गए हैं। घटना के बाद वेदप्रकाश ने चूटमिल चौकी में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor