The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजधानी सहित प्रदेश में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी रायपुर में भी लगातार मरीज मिल रहे है। बुधवार को राजधानी से 12 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी बीच अब रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने राजधानी में 5 कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 29 दिसंबर को प्रदेश भर में 106 नए मरीज मिले हैं। रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 40 मरीज मिले है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो 12 मरीजों की पहचान हुई है। इधर बिलासपुर में 17 और जांजगीर में 13 मरीजों की पुष्टि हुई है। राहत की बात ये रही कि आज एक भी मरीजों की मौत नहीं हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor