The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

‘पीके’ के बाद फिर एक साथ नजर आयेंगे अमीर और रणबीर

Spread the love

THEPOPATLAL आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर ‘पीके’ 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर कैमियो रोल में नजर आए थे। इसके बाद अटकलें लगाईं गईं थीं कि ‘पीके’ के सीक्वल में एक बार फिर आमिर और रणबीर एक साथ नजर आने वाले हैं, लेकिन इस पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। हालांकि, अब खबर आ रही है कि आमिर और रणबीर दोनों को आखिरकार एक स्क्रिप्ट पसंद आ गई है। दोनों बड़े पर्दे के लिए सहयोग करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर और रणबीर एक फिल्म के लिए बोर्ड पर आए हैं, जो 2022 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर जाएगी। आमिर खान कथित तौर पर इस परियोजना का निर्माण करेंगे। हालांकि, इस फिल्म के बारे में सभी डिटेल्स को गुप्त रखा जा रहा है। बता दें कि आमिर खान जल्द ही ‘लाल सिंह चड्ढा’ और रणबीर कपूर ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor