The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार कार ने 2 स्कूटी और 1 बाइक सवार को मारी टक्कर, एक युवती की मौत

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक तेज रफ्तार कार ने 2 स्कूटी और 1 बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीती देर रात की है। हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक सोनिक बग्गा को ​गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम से लौट रही युवतियों की दो स्कूटी और एक बाइक चालक को तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 04 एचएक्स 1981 के चालक ने सिब्बल धर्मकाटा के सामने मेन रोड तेलीबांधा, रायपुर में टक्कर मार दी।घटना की सूचना पर डायल वाहन 108 में तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां स्कूटी सवार नीता सिरदार की हादसे में मौत हो जाना डॉक्टरों ने बताया। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। देर रात चारों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor