The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

विभिन्न मांगो को लेकर छात्र संगठन AIDSO और महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ सौंपा ज्ञापन

Spread the love

”सुरेश यादव की रिपोर्ट”
बिलासपुर।
बुधवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन बिलासपुर (छ, ग,) के द्वारा बिलासपुर में स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय सकरी बिलासपुर में लैब, लाइब्रेली , टीचर स्टाफ , नया भवन बनवाने के लिए एवं बिलासपुर जिला में पिछले दो वर्ष से बंद सिटी बस का पुनः संचालन कर यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी , कलेक्टर , शिक्षा, मंत्री एवं परिवहन मंत्री विभाग को ज्ञापन सौंपा गया। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतु खटुवा ने कहा की शासकीय नवीन महाविद्यालय सकरी बिलासपुर 2021- 2022 से संचालित हो रही है लेकिन आज दो वर्ष से लगभग क्लास लग रही है सकरी कॉलेज वहा पर स्थित माध्यमिक विद्यालय को ही महाविद्यालय में बदल दिया गया। जहां लगभग 300 से ज्यादा विद्यार्थी वहा पढ़ रहे है लेकिन आज भी वहा के विद्यार्थीयो को लैब एवं लाइब्रेली की सुविधा नहीं मिल पा रहे हैं। इसको लेकर हमारे छात्र संगठन aidso के छात्रगण कॉलेज के प्रधानाचार्य से बात किया था लेकिन वहा के प्रधानाचार्य ने भी इस मांगो को लेकर ध्यान नहीं दिया गया। साथ ही बिलासपुर जिला में सिटी बस आज से लगभग 3 साल से बंद है। जिसके कारण विद्यार्थियों को आटो रिक्शा या बस में घर से दूर दूर 30से 40किलोमीटर कॉलेज जाना पड़ता है। आधे से ज्यादा गरीब विद्यार्थी पैसे न होने के कारण प्रतिदिन कॉलेज नही जा पा रहे है। जिसके कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। विद्यार्थियों के इस परेशानी को देखते हुए आज हमारे छात्र संगठन AIDSO और विभिन्न महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ ज्ञापन सौंपा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor