The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimePolice Department

अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार,स्कार्पियों व 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

Spread the love

रायपुर। अवैध शराब तस्करी करते पुलिस ने तीन लोगों को ​गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 पेटी अंग्रेजी शराब एवं एक स्कार्पियों जब्त की हैै।
मिली जानकारी के मुताबिक धरसींवा पुलिस ने शनिवार को देर शाम एक स्कार्पियों में अवैध शराब लाने की सूचना पर पुलिस ने पुलिया के पास ग्राम मुरैठी में घेराबंदी कर स्कार्पियों क्रमांक सीजी 04 बी 5611 वाहन को रोककर जांच करने पर 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब गोवा विस्की अनुमानित कीमत 95,680 रुपये मिला। स्कार्पियों में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम संजय कुमार वर्मा पिता ददन वर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी रामनगर मुक्ति धाम वार्ड नंबर 12 सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग व मधुकर राव पिता ए चंद्रीया राव उम्र 34 वर्ष निवासी सेक्टर 4 सडक नंबर 06 ब्लक 1 मकान नंबर 16 भिलाई थाना भट्टी जिला दुर्ग, एवं विनोद कुमार सोनवानी पिता टेटकू राम सोनवानी उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम हरदी थाना बेरला जिला बेमेतरा का रहने वाला बताये। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34—2 के तहत कार्रवाई कर हिरासत में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor