The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा का अभेद्य गढ़ कांग्रेस के कब्जे में,कांग्रेस की चंद्रकला जीतीं

Spread the love
“उदाय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । नगर निगम के एक मात्र वार्ड क्र.17 जो कि पूर्व महापौर शोभा सोनी के कोरोना के चलते निधन से रिक्त हुई थी के उपचुनाव में कांग्रेस ने चंद्रकला देवांगन को प्रत्याशी बनाया था पिछले लगभग 40 सालों से यह वार्ड भाजपा का अभेद्य गढ़ रहा है पिछले दिनों अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी इसे प्रतिष्ठा पूर्ण सीट बताया था । 20 तारीख को हुए मतदान के बाद आज जैसे ही मतगणना प्रारंभ हुई कांग्रेसी नेता उत्साहित नजर आ रहे थे। इस वार्ड के उपचुनाव में महापौर हेमा देशमुख व शहर जिला अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा , युवा आयोग के अध्यक्ष जीतेन्द्र मुदलियार सहित पूरी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता व छोटे कार्यकर्ता पूरी ताकत से लगे हुए थे जिसका सुखद परिणाम आज मिला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *