The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इलाहाबाद में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आगामी चुनावों के लिए तैयार की रणनीति

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर । विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने प्रयागराज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने के साथ-साथ सभी वरिष्ठ नेताओं को अभी से इन चुनावों के लिए प्रण प्राण से जुट जाने की अपील करते हुए कहा की आप सभी वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं कांग्रेस की रीति नीति को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी ने पहले भी बहुत मेहनत की है और आगामी चुनावों में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी जी के संघर्ष को कामयाब बनाना है।

उन्होंने प्रयागराज के पूर्व महापौर चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह, इलाहाबाद शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्याम किशोर पांडेय तथा इलाहाबाद महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्पना निषाद जी से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही सभी वरिष्ठ नेताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कृत संकल्पित हो लग जाने का आग्रह किया ।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की वरिष्ठ नेता कांग्रेस की निधि हैं उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही हम आगामी विधानसभा चुनावों में उतर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने में कामयाब हो पाएंगे हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बहुत ही आत्मीयता से चर्चा हुई है तथा सभी वरिष्ठ नेता कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में लगातार कार्य कर रहे है।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय एवं इलाहाबाद शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor