The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक सड़क बनाने 46 करोड़ 38 लाख की स्वीकृति मिली,मंत्री अग्रवाल की पहल पर सड़क बनाने को मिली मंजूरी

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयासों से कोरबा शहर में ध्यानचंद चौक से लेकर गोपालपुर तक पक्की सड़क बनाने के लिए 46 करोड़ 38 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कोरबा प्रवास के दौरान 10.20 किलोमीटर लंबाई की इस सड़क के निर्माण की घोषणा मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अनुशंसा पर की थी। इस सड़क के लिए छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ए.के.वर्मा ने बताया कि इस सड़क के लिए निविदा आदि की कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की हाई पावर कमेटी द्वारा सड़क निर्माण के लिए दर स्वीकृति की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। दर स्वीकृत होने के बाद कार्यादेश जारी कर निर्धारित समयावधि में सड़क बनाने का काम पूरी कर लिया जायेगा। वर्मा ने यह भी बताया कि सड़क को चलने लायक बनाने के लिए दर्री बरॉज के ऊपर के मार्ग की मरम्मत भी कराई जायेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor