तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी,4 महिलाओं की मौत,8 महिलाएं घायल

Spread the love

सूरजपुर/रायपुर। प्रेम नगर इलाके में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 4 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि 8 महिलाएं घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल सूरजपुर में चल रहा है। इसमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर रेफर करने किया है। दरअसल, यह पूरा मामला प्रेम नगर इलाके के मुख्य मार्ग का है। जहां गांव की लगभग 30 महिलाएं एक पिकअप में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए शिवपुर गांव जा रही थी। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर ही अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही पलट गई, जिसमें 8 महिलाएं घायल हो गई हैं। एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल महिलाओं को सूरजपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तीन अन्य महिलाओं की भी मौत हो गई।इस दुर्घटना में 4 महिलाओं ने अपनी जान गवां दी है। वहीं दो महिलाओं की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर रिफर किया जा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रेम नगर विधायक खेल साई मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा। साथ ही जिला चिकित्सालय के प्रबंधक को घायलों के लिए अच्छा इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिए हैं। फिलहाल दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.