The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

श्रीनगर में गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिन आतंकवादियों ने ग्रेनेड से किया हमला,एक इंस्‍पेक्‍टर समेत 4 नागरिक घायल

Spread the love

THEPOAPTLALजम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गणतंत्र दिवस से ठीक पहले मंगलवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में एक इंस्‍पेक्‍टर समेत 4 नागरिक घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है, जहां उनके हालत स्थिर बताई जा रही है। हमले से आसपास के दुकानों या शो रूम के शीशे टूट गए हैं। यह हमला श्रीनगर की हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर हुआ है। इस हमले के बाद इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। अभी इस हमले की किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान मोहम्मद शफी, उसकी पत्नी तनवीरा, एक अन्य महिला अस्मत और पुलिस निरीक्षक तनवीर अहमद के रूप में की गई है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों को देखते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *