The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

”सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लालबाग परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के पश्चात जगदलपुर के सिरहासार भवन के नजदीक स्थित शहीद स्मारक अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज, कलेक्टर रजत बसंल, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor