The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एक तिहाई क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर,जिम और थियेटर,कलेक्टर साहू ने जारी किया निर्देश

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंद किए गए सिनेमाघर, जिम और थियेटर अब फिर से खुल जायेगे कलेक्टर रानू साहू ने एक तिहाई क्षमता के साथ जिले के सिनेमाघरों, जिम और थियेटर को संचालित करने के अनुमति दे दी है। कलेक्टर कार्यालय से इस संबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिया गया है। कोविड प्रोटोकॉल के पालन की शर्त पर यह अनुमति दी गई है। सिनेमाघरों , थियेटर और जिम में आने वाले दर्शकों और लोगों के बीच फिजीकल डिस्टेंस बनाए रखने, मास्क एवं हाथों को सेनेटाइज करने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी संचालकों की होगी। कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन करने पर लोगों सहित संचालकों पर भी नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *