The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रमन सिंह 15 वर्षों के कार्यकाल में वह मात्र कठपुतली थे – वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा है कि डॉ. रमन सिंह अपना पुराना अनुभव मीडिया के माध्यम से साझा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर्स कान्फ्रेंस पर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। डॅ रमन की प्रतिक्रिया पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा है कि, रमन सिंह यह क्यों भूल जाते हैं कि उनके 15 वर्षों के कार्यकाल में वह मात्र कठपुतली थे। एक संविदा अधिकारी जिसे पूरा प्रदेश सुपर सीएम के नाम से पुकारता था वही अधिकारी सरकार चलाता था। कलेक्टर एसपी की कॉन्फ्रेंस में तथाकथित सुपर सीएम की मौजूदगी में रमन सिंह कठपुतली की तरह बैठा करते थे। इसलिए उन्हें पता ही नहीं है कि अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस क्या होती है। मुख्यमंत्री निवास में मंडी सजाकर अधिकारियों की बोली लगा करती थी और वहां रेट के साथ-साथ कमीशन और जिले तय होते थे। प्रदेश की जनता ने सब कुछ अपनी आंखों से देखा है। वही पुराना अनुभव अब रमन सिंह सार्वजनिक कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *