The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

साय ने पूछा : जब मंत्री चौबे अपने संसाधनों और दम पर धान खरीदने का दंभ भर रहे हैं तो बघेल और मरकाम उसना चावल को लेकर केंद्र सरकार को क्यों कोस रहे हैं?

Spread the love

रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश सरकार और कांग्रेस नेताओं द्वारा अब उसना चावल को लेकर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ किए जा रहे सियासी प्रलाप को कांग्रेस के दिमाग़ी दीवालिएपन का शर्मनाक प्रदर्शन बताया है। साय ने कहा कि इस ख़रीफ़ सत्र में जब केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के कोटे में 61.65 लाख मीटरिक टन चावल लेने पर सहमत हुई है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत तमाम कांग्रेस नेता एक सुर में उसना चावल को लेकर रूदालियों की तरह प्रलाप करके केंद्र सरकार को किस बात के लिए कोस रहे हैं जबकि प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और मंत्री रवीन्द्र चौबे ने बहुत दंभ के साथ अपने संसाधनों और अपने दम पर धान ख़रीदने की बड़बोलापन दिखाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *