The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जंगली सूअर का शिकार करने वाले चार शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Spread the love

बलरामपुर। वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 शिकारियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक शंकरगढ़ जंगल में जंगली सूअर के शिकार करने का मामला सामने आया है। जिले के वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र में जंगली सुअर पाए जाते हैं। शिकारियों ने बिजली के करंट लगाकर जंगली सूअर मारे थे। और उसके माँस की हिस्सेदारी के पकाया जा रहा था जिस पर वन विभाग की टीम दबिश दी। वही 4 शिकारियों के पास से जंगली सूअर के माँस के साथ बनाया हुवा फन्दा और माँस बटवारे में प्रयोग किया गया हथियार भी उनके कब्जे से बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा (9) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor