The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधवा महिला को शादी का झांसा देकर चर्च का पास्टर करता रहा दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दंतेवाड़ा । गीदम शहर के अटल आवास के पास स्थित एक चर्च का पास्टर बाबूलाल नाग 43 वर्ष जो प​हले से शादीशुदा है। उसने शहर की ही 35 साल की एक विधवा महिला के संपर्क में था। महिला ने करीब 10 साल पहले धर्मांतरण किया था। आरोप है कि करीब 2 साल पहले पास्टर ने महिला को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद से ही शादी का वादा कर संबंध बनाता रहा। इस बीच महिला दो माह की गर्भवती हो गई। उसने पास्टर को इसके बारे में जानकारी दी। पास्टर ने उसे मेडिकल स्टोर से लाकर दवाई खिला दी। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *