The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चरने गए एक दर्जन भैंस लापता, थाने में मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर ।आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम गौरभाठ से एक दर्जन भैंस गुम हो गए जिसकी अनुमानित कीमत ₹8 लाख बताई जा रही है। घटना की रिपोर्ट पर आरंग थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गौरभाठ रामाधार तालाब आरंग निवासी कुमार सिंह 56 वर्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि 20 जून को प्रार्थी की 22 मवेशी गुम हो गए थे जिनमें 10 मवेशी के बच्चे 22 जून को मिल गए 12 लगभग गुम हो गया। प्रार्थी लगातार गुम मवेशियों को आसपास के इलाकों में लगातार खोजना प्रारंभ किया लेकिन मवेशियों का कुछ पता नहीं चल सका। प्रार्थी को संदेह है कि किसी ने उसके 12 भैंसों को जिसकी अनुमानित कीमत ₹800000 है, उसे चोरी कर लिया है।गुम भैसो का हुलिया 01. तीन भैंस चांदी मुर्रा, 02. तीन भैंस काली मुर्रा, 03. तीन पगार मुर्रा, 04. तीन भैंस देशी आंधरा पाली नश्ल या मुर्रा है कुल 12 नग भैंस गुम गया है, कि रिपोर्ट पर गुम मवेशी क्रमांक 05/22 कायम कर जांच में लिया गया है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor