The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गुमशुदा की तलाश के लिए निकले थानेदार पर तलवार से हमला,आरोपी फरार

Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में एक थानेदार पर तलवार से हमला कर दिया गया। वह एक गुमशुदा की तलाश के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते में एक युवक ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं और तलवार से वार कर दिया। हमले में उनके सिर और कान पर चोटें आई हैं। थानेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात 3 दिन पुरानी है, लेकिन पुलिस मामला दबाए रही। अभी तक आरोपी को भी नहीं पकड़ा जा सका है। जानकारी के मुताबिक, गौरेला थाने में पदस्थ एसआई सुजान जगत 26 नवंबर को गुमशुदा युवक के दर्ज मामले में पूछताछ और जांच के लिए वर्दी में अकेले लालपुर हर्री गांव गए थे। वहां से लौटने के दौरान शाम करीब 7.30 बजे मेन रोड पर जावेद खान खड़ा था। उसे देखकर एसआई सुजान जगत रुक गए और पूछताछ करने लगे। आरोप है कि जावेद ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए तलवार से वार कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *